बढ़ चढ़ कर करे मतदान,बने लोकतंत्र की पहचान-योगेश ठाकरे

😊 Please Share This News 😊
|
बालाघाट। भारत लोकतंत्र का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश है।और मतदाता लोकतंत्र की रीण की हड्डी माना जाता है।वही आज भी कई क्षेत्रों में लोग अपने मत का प्रयोग जागरूकता के आभाव से नही कर पाते है।इसी कड़ी को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा विभिन्न प्रकार के मतदान के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।अभी वर्तमान में निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जा रहे।इसी कड़ी में सभी राजनैतिक दल अपने अपने प्रत्याशियों को विजयी कराने के लिए लोगो के बीच पहुंच रहे है।वही एक ऐसा राजनैतिक दल भाजपा जिसके कार्यकर्ता अपने प्रत्याशियों का तो चुनाव प्रचार कर रहे है वही साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा राजनैतिक पन्ने को किनारा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रो में मतदान करने की अपील भी की जा रही है लोगो को उनके मत की ताकत भी बता रहे है।वही मतदाता को यह जानकारी आवश्यक रूप से दी जा रही है कि हमारे मत से ही देश और राज्य के साथ साथ गाँव की सरकार बनती है । लोकतंत्र में मतदाताओ का योगदान एक स्वांस की तरह होता है।इसलिए सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग आवश्यक रूप से करे।साथ ही अपने बहुमूल्य मत की ताकत को लोगो को बताने का कार्य भी करे।साथ ही लोगो को मतदान के प्रति शपथ भी दिलाया जा रहा है।
हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में आस्था रखने वाले सपथ लेते हैं कि देश की निष्पक्ष ,स्वतंत्रऔर शांतिपूर्ण चुनाव करने की लोकतान्त्रिक परम्पराओ को बरकरार रखेंगे । प्रत्येक चुनाव में जाति,धर्म ,नस्ल,भाषा,समुदाय के आधार पर प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर मतदान करेंगे ” देश के नागरिक होने के नाते लोकतंत्र की आस्था बचाए रखेंगे।तथा अपनी भागीदारी से वेसे लोगो को सबक सिखाएंगे। जो लोकतंत्र के लिए खतरा हैं ।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |