भाजपा युवा मोर्चा का संभागीय सम्मेलन संस्कारधानी जबलपुर में संपन्न।

😊 Please Share This News 😊
|
बालाघाट- भारतीय जनता युवा मोर्चा का संभागीय सम्मेलन जबलपुर में आयोजित किया गया था जिसमें बालाघाट भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे एवं यूथ कनेक्ट अभियान जिला संयोजक रमाकांत डहाके कार्यक्रम संयोजक महामंत्री गौरव मोनू श्रीवास्तव एवं सहसंयोजक योगराजे टेम्भरे के नेतृत्व में बालाघाट जिले के 2500 से अधिक भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पहुंचे थे इस संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सुहागपूरे ने बताया कि युवा भाजपा संभागीय सम्मेलन संस्कारधानी जबलपुर में किया गया था जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन हुआ था मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा जी प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान, भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार सिंह जी का आगमन जबलपुर में हुआ था हेतु इस कार्यक्रम की हेतु 10 दिनों से युवा मोर्चा तैयारी कर रहा था जिला अध्यक्ष द्वारा जिले के भाजयुमो के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सफल कार्यक्रम के लिए आभार एवं धन्यवाद दिया है एवं किसी भी प्रकार की परेशानी और कष्ट के लिए सभी से क्षमा याचना की है !
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |