म.प्र. को चाहिए अजय सिंह का नेतृत्व: होगी कांग्रेस मजबूत

😊 Please Share This News 😊
|
म.प्र. को चाहिए अजय सिंह का नेतृत्व: होगी कांग्रेस मजबूत
भौरा । कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रभावी कार्य योजना के आभाव में निराशा
है। म.प्र. में भाजपा की सक्रियता विधानसभा चुनाव को लक्ष्य करके देखी जा
रही है। जबकि कांग्रेस जनता के बीच पूरी तरह निष्क्रिय स्थिति में बनी
हुई है। नेतृत्व विहीन सा वातावरण कांग्रेस के पक्षधर लोगों को भी निराश
किए हुए है। नेतृत्व अभाव की पूर्ति पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल
के रूप में कांग्रेस कर सकती है। नई ताकत के साथ अजय सिंह के नेतृत्व में
कांग्रेस म.प्र. में विधानसभा जीत की इबारत लिखने का काम शुरू कर सकती
है।
विधानसभा के संपन्न हुए पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस को निराशा
हाथ लगी। करीब डेढ़ वर्ष बाद मध्य प्रदेश को भी चुनाव का सामना करना
पड़ेगा। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व
में कोई करिश्मा नजर नहीं आ रहा है। धोखेबाजी का शिकार हुई कमलनाथ सरकार
लगता है अभी तक उस सदमे से नहीं उबर पाई है। जनता के बीच उनकी कोई दमदार
उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रही, कोई चमत्कारिक कदम कांग्रेस प्रदेश
अध्यक्ष और उनकी टीम नहीं उठा पा रही है। जनता में कांग्रेस को लेकर अब
निराशा नजर आती हुई दिखाई देती है। पार्टी कार्यकर्ता भी पराजित योद्धा
की तरह पछतावे की ऊष्मा में तपते हुए नजर आते हैं।
पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी का उद्दण्ड स्वभाव, तो
दूसरी तरफ पी.सी. शर्मा का बुझा हुआ दीपक इसके बाद भी शब्दों में झूठा
अहंकार अभी तक दूर नहीं हो पाया। यही वजह होगी मतदाता उनसे किनारा करेगा
और इसका दुष्परिणाम कांग्रेस को ही भोगना पड़ेगा। यदि समय रहते गंभीरता
से इस बात पर मंथन नहीं किया गया कि जनता की चाहत क्या है? कौन सा नेता
किस शैली से आमजन में लोकप्रिय हो सकेगा, तब तक मध्य प्रदेश में कांग्रेस
की नैया पार नहीं हो सकेगी। क्योंकि भाजपा की शैली और सक्रियता कांग्रेस
पर भारी है।
एक सर्वे के मुताबिक मध्यप्रदेश में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल
के नेतृत्व में कांग्रेस जन नए जोश और उत्साह के साथ सक्रिय हो सकते हैं।
अजय सिंह का बैकग्राउंड भी काफी मजबूत है, फील्ड में काम करने का उन्हें
अनुभव भी अच्छा है। आमजन में आज भी कुंवर अर्जुन सिंह के स्नेह और उपकार
की कहानी जीवित है। उनके बेटे की जब बात आएगी तो जनता उनके साथ खड़ी नजर
आएगी और नई योजना के साथ पार्टी को नए स्वरूप का भरपूर लाभ मिलेगा। आज भी
अजय सिंह बहुत सक्रिय हैं पार्टी विपक्ष में होने के बावजूद लोगों की
समस्याओं के निदान में वह कहीं पीछे नहीं है। किसी मंत्री के आने पर उतनी
भीड़ नहीं रहती जितनी राहुल भैया के आते जाते लोग उनके साथ रहते हैं और
ट्रेन में छोडऩे और मिलने जाते हैं। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को स्वयं आगे
आकर अजय सिंह को प्रदेश का अध्यक्ष बनाकर यह दायित्व उन्हें सोचना चाहिए
और स्वयं उनका मार्गदर्शन करें। कमलनाथ अनुभवी और वरिष्ठ नेता हैं। मध्य
प्रदेश को कमलनाथ की आवश्यकता है इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता
लेकिन जमीनी तौर पर आज नई संरचना के लिए कांग्रेस को राहुल भैया की
ज्यादा आवश्यकता है और यह निर्णय कांग्रेस के हित में होगा।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |