भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने बैहर में युवा सम्मेलन को किया संबोधित,। बैहर में इस बार कमल खिलाना जरूरी -वैभव पवार

😊 Please Share This News 😊
|
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद रविवार को प्रथम बैहर आगमन हुआ। संयुक्त बैहर विधानसभा के पाच मंडल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। सबसे पहले रौंदाटोला चौक में उनका फूल माला से स्वागत कर बाइक रैली एवं कार रैली के माध्यम से मुख्य मार्ग से होते हुए पटेल सिनेमा हॉल में समाप्त हुई इसके पश्चात पटेल सिनेमा हाल में युवा मोर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात भारत माता ,अटल बिहारी वाजपेई, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर लिया गया। तत्पश्चात बाहर से आए अतिथियों का स्वागत किया गया। मंच से अपने उद्बोधन में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे राजनैतिक दल है,जिसमे भारतीय जनता युवा मोर्चा इस भारत के सबसे युवा नेतृत्व करके वाला दल है। भारतीय जनता पार्टी वो दल है जहा पद नही दायित्व का परिकल्पना करते है। उनके साथ कार्य करने वाले कार्यकर्ता है। और हम ये विचारधारा के लिए काम कर रहे है। जहां बैहर विधानसभा में पिछले 10 वर्षों से भाजपा का विधायक नहीं है, व निरंतर बैहर विकास से पिछ्णता जा रहा है, जहाँ कमल खिलाना आवश्यक है,युवा मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता की यह जिम्मेदारी है ,कि व्यक्तिगत रूप से भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा कर भाजपा का विधायक बनाएं।भाजपा हमारा झंडा है,युवा मोर्चा डंडा है।
जिसमे मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ,जिला महामंत्री गुड्डा मरकाम ,जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी अभय कोचर,भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे, भाजपा युवा मोर्चा सिवनी जिला अध्यक्ष यूवराज रहांगडाले,भाजयूमो प्रदेश सदस्य उज्जवल श्रीवास्तव, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री संजू ब्रम्हे, बैहर मंडल अध्यक्ष विजय कटियार,उकवा मंडल अध्यक्ष अमित बिसेन,धीरज सुराना,डिगेन्द्र गौतम, शशि कुमार, राहुल जेमी भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष योगराज टेंभरे, मनोज टेंभरे योगेश ठाकरे मोनिल जैन, अशोक कटरे, अमन गांधी भाजपा युवा मोर्चा बैहर मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सहाड़ा, भाजपा युवा मोर्चा बिरसा मंडल अध्यक्ष टोपराम पटले ,भाजपा युवा मोर्चा मलांजखंड मंडल अध्यक्ष प्रशांत जैन ,ढालसिंह चौधरी , मिथलेश पटले ,प्रकाश साहू ,पुष्पराज रहांगडाले, राजकुमार बिसेन, सतीश रहांगडाले,संजय राणा, डिकेश राणा ,सहित भाजपा कार्यकर्ता व युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |