शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के बलिदान दिवस पर भाजयुमो मंडल बिरसा ने चलाया सफाई अभियान।

😊 Please Share This News 😊
|
बालाघाट/बिरसा।शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के बलिदान दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल बिरसा की टीम के द्वारा सफाई अभियान चलाकर शहीदो को श्रद्धांजलि दी। यह सफाई अभियान ग्राम पंचायत बिठली के खैरमाई में चलाया गया और स्थानीय लोगों को इस बारे में जागरूक किया।
भाजयुमो बिरसा मंडल अध्यक्ष टोपराम पटले ने स्थानीय लोगों को सड़क पर कूड़ा नहीं फेंकने के बारे जागरूक किया और उन्हें अपने घर, मोहल्ले और शहर को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया। इस दौरान भाजयुमो मंडल बिरसा अध्यक्ष टोपराम पटले भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष योगेश ठाकरे, सतीश राहंगडाले अनिताफ उईके शिवशंकर ठाकरे मनेश कुशरे संतोष कुशरे उपस्थित रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |