भाजयुमो मंडल बिरसा ने आंगनबाड़ी केन्द्र सायल को गोद लेकर किया सामग्री का वितरण।

😊 Please Share This News 😊
|
बालाघाट/बिरसा।आंगनबाड़ी केंद्रों के आधारभूत ढांचे का सौंदर्यीकरण कर इन्हें बच्चों की रूचि के अनुरूप बनाने के लिए गोद लेने की योजना की शुरूआत की गई है। इसके तहत बुद्धीजीवी वर्ग सहित समाजसेवी आंगनबाड़ी केन्द्रों को गोद लेने के लिए आगे आ रहे हैं।
इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशअनुसार व भाजयुमो जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल बिरसा की टीम ने शनिवार को
बिरसा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सायल में आंगनबाड़ी केन्द्र को भाजयुमो मोर्चा मंडल बिरसा के टीम द्वारा सिर्फ गोद ही नही लिया बल्कि केन्द्र के लिए आवश्यक सामग्री
पूर्व विधायक भगत सिंह नेताम जिला महामंत्री गुड्डा मरकाम व आगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौजूदगी में आंगनबाड़ी केन्द्र सायल को युवा समाजसेवी प्रकाश साहू के सहयोग से गोद लेकर सामग्री का वितरण किया गया है। उन्होंने केन्द्र में व्यवस्था हेतु बच्चो को बैठने के लिए दरी टाटफट्टी स्टील की बाल्टी ग्लास बाल्टी भेंट की है। जिसमे मुख्य रूप से पूर्व विधायक भगत सिंह नेताम भाजपा जिला महामंत्री गुड्डा मरकाम भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष योगेश ठाकरे सासंद प्रतिनिधि दीपक बिसेन भाजयुमो बिरसा मंडल अध्यक्ष टोपराम पटले युवा समाज सेवी प्रकाश साहू मिथुन पटले सतीश राहंगडाले विजय टेंभरे लेखराम मराठे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रीति राहंगडाले चैनलाल साहू महासिंह साहू किशन शांडिल्य लखन कुसरे बुधराम धुर्वे सहित आजीविका स्व सहायता समूह के महिला उपस्थित रहें।
रिर्पोटर टी.आर पटले
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |