भाजयुमो मंडल बिरसा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई।

😊 Please Share This News 😊
|
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित करते हुए याद किया गया। भाजपाइयों ने उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। भाजयुमो मंडल बिरसा की टीम ने शुक्रवार को भारतीय जनसंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ग्राम मुंडघुसरी में मनाई।
कार्यक्रम की शुरुवात पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर की गई।
भाजयुमो बिरसा मंडल अध्यक्ष टोपराम पटले ने कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति में नवीन दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय किया। उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से भाजयूमो बिरसा मंडल अध्यक्ष टोपराम पटले मुंडघुसरी बूथ अध्यक्ष योगेश राहंगडाले नमो नमो मोर्चा के बिरसा ब्लॉक अध्यक्ष मिथुन पटले राहुल पटले हर्ष पटले देवेंद्र चौहान कमलेश सैयाम महेंद्र पटले योगेश पटले मेहतर मरावी सुखराजी धुर्वे रमेश टेंभरे रामसिंह धुर्वे सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |