भाजयुमो बिरसा द्वारा गायत्री मंदिर मंडई में स्वर्गीय लता मंगेशकर को दी गई दीप यज्ञ कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

😊 Please Share This News 😊
|
भारत रत्न, स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी का 06 फरवरी 2022 को 92 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है। इसी कड़ी में आज 08 फरवरी को गायत्री मंदिर मंडई में भाजयुमो बिरसा मंडल की टीम के द्वारा शाम 6 बजे से 8 बजे तक उनकी आत्मा की शांति के लिए दीपयज्ञ का आयोजन किया गया साथ ही पाच मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय लता मंगेशकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। भाजयुमो बिरसा मंडल अध्यक्ष टोपराम पटले ने बताया की वह 92 वर्ष की थी। दुनिया भर में मसूर लता मंगेशकर ने करीब 5 दशक तक हिंदी सिनेमा में फीमेल प्ले बैंक सिंगिंग में एकछत्र राज किया मंगेशकर ने 1942 में महज 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी भारतीय भाषाओं में अब तक 50 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है वह सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी लता दीदी प्रखर देशभक्ति उनका जीवन अनेक उपलब्धियों से भरा रहा है लता जी हमेशा ही अच्छे कामों के लिए हम सभी को प्रेरणा देती रही है भारतीय संगीत में उनका योगदान अतुलनीय है। जिसमे मुख्य रूप से युवा समाजसेवी योगेश ठाकरे भाजयुमो बिरसा मंडल अध्यक्ष टोपराम पटले पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिरसा मंडल अध्यक्ष ढालसिंह चौधरी नमो नमो ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रकाश साहू राजेश सोनवाने सतीश राहंगडाले नमो नमो युवा मोर्चा बिरसा मंडल अध्यक्ष मिथलेश पटले संजय राणा शंकरलाल ठाकरे राजेश मोहना देवेंद्र बिसेन राजकुमार बिसेन कामेश पटले प्रकाश घाटेश्वर राजेश पटले लेखराम मराठे सहित अन्ययुवा साथीगण शामिल हुए।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |