बैहर विधानसभा के 5 मंडलो की बूथ विस्तार को लेकर कार्यशाला संपन्न।

😊 Please Share This News 😊
|
बैहर विधानसभा के 5 मंडलो की बूथ विस्तार को लेकर कार्यशाला संपन्न।
बूथ विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्ण मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर भाजपा द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों में आने वाले प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यसमिति तैयार की जा रही है। तथा प्रत्येक क्षेत्र के शक्ति केंद्र चिन्हित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में बैहर विधानसभा की 5 मंडलों की संयुक्त कामकाजी बैठक विजय कटियार के निज निवास बैहर में 21 जनवरी दिन शुक्रवार को आयोजित की गई।कार्यक्रम शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व श्यामा प्रसाद मुखर्जी अटल बिहारी वाजपेई राजमाता सिंधिया के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई।
जिसमे कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जोड़ना और बूथ स्तर पर विस्तार करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
जिसमे मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री रमेश भटेरे, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री श्रीमती मौसम हरिंखेडे पूर्व विधायक श्री भगत सिंह नेताम जिला महामंत्री श्री गुड्डा मरकाम जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा नेताम, श्री प्रमोद नेमा बैहर मंडल अध्यक्ष श्री विजय कटियार भाजयुमो बैहर मंडल अध्यक्ष श्री भानु प्रताप साडरा संकेत साहू भारतीय जनता पार्टी बिरसा मंडल अध्यक्ष विनोद हरिद्वाज महामंत्री श्री प्रकाश डहरवाल श्री रमेश पिवहरे श्री यशवंत मांगरे श्री विष्णु मरकाम भाजयुमो बिरसा मंडल अध्यक्ष टोपराम पटले पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिरसा मंडल अध्यक्ष श्री ढालसिंह चौधरी भाजयुमो मलांजखंड मंडल अध्यक्ष प्रशांत जैन मिथुन पटले प्रकाश साहू सहित बैहर विधानसभा के समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं बूथ विस्तारक उपस्थित रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |